सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में तैयारी चल रही है। इन्हीं तैयारी के तहत थांदला में भी स्थापना दिवस को मानने और पार्टी की रीति नीति से आम नागरिकों को अवगत करवाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक बैठक हनुमान अष्ट मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक को अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी ने संबोधित किया। और सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को उत्साह से मनाने की बात कही।
बैठक में थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, वरिष्ठ नेता अभय मेहता, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल आचार्य, नप अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, माया सचिन सोलंकी, आरती सिसोदिया, सुनील पणदा, राजू धानक, रोहित बैरागी, विष्णु सोनी, सुरेश बिलवाल, यशवंत बामनिया, संतोष डामोर, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया।
उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी विवेक व्यास ने दी।