सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
अलीराजपुर।अभिभाषक संघ अलीराजपुर के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए घोषित की गई। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेश सिंह बी. वाघेला और सचिव राहुल कुमार परिहार को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वाणी, सह-सचिव रौनक सोमानी, कोषाध्यक्ष सर्वेश सिसोदिया मनोनीत किए गए। साथ ही कार्यकारिणी में अंतिमबाला वास्केल, प्रियल तोमर को मनोनीत किया गया।


अभिभाषक संघ की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश सिंह राठौर सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वाणी और चितवन गहलोत की उपस्थिति में संपन्न की गई।


नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि अभिभाषक संघ आम नागरिकों को सुलभ और सुगम न्याय दिलवाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। साथ ही अभिभाषक संघ के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेगा।
नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित होने पर अभिभाषकगण अनूप शर्मा, दशरथ सिंह चंदेल,राजेंद्र सिंह परिहार,विजय गेहलोत,रमण सिंह सोलंकी,भरत राठौड़,सुरेश माहेश्वरी, रजनीकांत वाणी,योगेंद्र वाणी,अनवर जावेद खान,जितेन्द्र वाणी,यशपाल वाघेला,श्रीमती उमा परिहार,ललित मोदी,ज्ञानेश्वर परिहार,अशोक सिंह सोलंकी,अनिल श्रीवास्तव,अजय गेहलोत,अशोक गेहलोत,मसूद अख्तर कुरैशी,नानला किराड़,श्रीकांत बाहेती,कमलेश वाणी,जुनैद कुरैशी,सुधीर मोदी,आकाशदीप राठौड़,मधुर गुप्ता,हिमांशु चंदेल,फैसल जावेद खान,श्रीमती दीपिका रावत,अंकित मौर्य,श्रीमती अंजली तिवारी,सुरेन्द्र डावर,शुभम तोमर,सुरेन्द्र परिहार, राहुल सवनेर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।