सिद्धार्थ कांकरिया @ थांदला
थांदला। हिंदू संस्कृति में चार धाम की यात्रा का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण के तीर्थ प्रकरण के अनुसार चार धाम की यात्रा को महत्वपूर्ण माना है। मान्यता है कि चार धाम की यात्रा के दर्शन करने से पाप खत्म हो जाते हैं। और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
थांदला से बुधवार को चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को ढोल के साथ पूरे नगर में भ्रमण करवाया गया। वहीं श्रदालुओं ने मंदिरों में दर्शन भी किए।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय तेजाजी न्यास मंडल के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद लक्ष्मण राठौर उनकी पत्नी गायत्री राठौड़, नानालाल हेमराज राठौड़ सप्तनिक, रणछोड़ खेमराज राठौड़, जसोदा बाई, मंजू देवी अरोड़ा आदि 65 दिनों की चार धाम की यात्रा पर निकले हैं।
जिनका स्वागत नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, पार्षद ज्योति जितेंद्र राठौर, राठौड़ समाज के युवा सदस्य सुनील राठौर, कन्हैयालाल राठौर, नानालाल राठौड़, थांदला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, आनंद चौहान, पत्रकार हरीश पांचाल, अशोक मोरिया द्वारा स्वागत किया गया।